लखनऊ : सपा सरकार द्वारा 30 विभागों की 85 योजनाओं में अल्पसंख्यकों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ.चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन लखनऊ में धरने का नेतृत्व करेंगे जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही देवरिया में, योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह वाराणसी में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे फर्रूखाबाद में, राजवीर सिंह राजू भैया अलीगढ़ में, कृष्णा पासवान कानपुर देहात में और प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह फतेहपुर में रहेंगे।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]
इस बीच पार्टी ने तीन क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों और एक प्रवक्ता की नियुक्ति की है। प्रदेश की सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भवानी सिंह को बरेली, चन्द्रशेखर को काशी और रत्नाकर को बुन्देलखण्ड को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। वाराणसी के अशोक पाण्डेय को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है और उनका केन्द्र वाराणसी होगा।
सरकारी विभागों में आरक्षण के खिलाफ भाजपा का प्रदेश भर में प्रदर्शन आज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

