छावनी बने चौक पर पुलिस को चकमा दे हिजाम ने फूंके आजम व अखिलेश के पुतले

0
107

FARRUKHABAD : हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का बुधवार को शाम चौक पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। जिसके चलते चैक पर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन पुलिस के बंदोबस्त को चकमा देकर हिजाम कार्यकर्ताओं ने आजम व अखिलेश का पुतला फूंका तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

hizampolice forcehizam1हिन्दू जागरण मंच के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा और नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा के नेतृत्व में चैक पर पुतला फूंके जाने की खबर पर पहले से ही नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव लगभग आधा दर्जन से अधिक चैकी इंचार्जों के साथ पीएसी को लेकर पहुंच गये। पूरा चैक छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। पुलिस ने एलान कर दिया कि अगर पुतला फूंका तो कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल इस्तेमाल किया जायेगा।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश मिश्रा चैक स्थित बाबू जी वाली गली के निकट आजम और अखिलेश का पुतला लेकर पहुंचे और उसमें आग लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुतला फुंकता देख पुलिस बल हिजाम कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए दौड़ा। तब तक चैक पर मौका देखकर संगठन के नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने दो पुतले फूंक दिये। जिसमें नगर अध्यक्ष झुलस भी गये। जिसके बाद पुलिस ने पुनः कार्यकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस का दबाव बनते देख कार्यकर्ता पुतला फूंकने के बाद वापस लौट गये। इसी दौरान राघवदत्त मिश्रा से मीडिया की बातचीत होने लगी। इस बात से नाराज शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने राघवदत्त मिश्रा को धक्का देकर हटाया और तत्काल मौके से चले जाने की चेतावनी दे डाली। जिस पर कार्यकर्ता मौके से चले गये।
 

[adrotate banner="2"]