दुर्गा के जवाब से UP सरकार संतुष्ट, होंगी बहाल!

0
283

Durga Shakti Nagpalनोएडा। यूपी सरकार जल्द ही नोएडा की निलंबित एसडीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को बहाल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार दुर्गा के जवाब से संतुष्ट है और जल्द ही दुर्गाशक्ति का निलंबन वापस हो सकता है। निलंबन के बाद सरकार ने दुर्गाशक्ति को चार्जशीट देकर जवाब मांगा था। दुर्गा ने इसी चार्जशीट पर जवाब भेजा था।
दुर्गाशक्ति के निलंबन पर खासा घमासान मच चुका है। यूपी सरकार पर आरोप लगे कि उसने रेत माफिया के दबाव में दुर्गा को निलंबित किया। लेकिन सरकार इसे नकारती रही। सरकार ने कहा कि दुर्गा को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के अंदेशे में निलंबित किया गया। दरअसल, दुर्गा ने नोएडा के कादलपुर गांव में अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद की दीवार गिराई थी। इसे ही दुर्गा के निलंबन की वजह बताई गई। राज्य सरकार का कहना था कि उसके इस कदम से सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता था। नागपाल को 27 जुलाई को निलंबित किया गया और 4 अगस्त को एक अरोप पत्र दिया गया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
दुर्गा के निलंबन का मामला लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा। केंद्र सरकार ने तक इसमें दखल दिया। बावजूद अखिलेश सरकार का रुख सख्त रहा और उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी तरह से दुर्गा का निलंबन वापस नहीं होगा। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में दखल से इनकार कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]