दुर्गा शक्ति को क्लीन चिट देने वाले DM का तबादला

0
153

dm ravikantनोएडा। ग्रेडर नोएडा की एसडीएम दुर्गाशक्ति नागपाल को क्लीन चिट देने वाले नोएडा के डीएम रविकांत को हटा दिया गया है। उनकी जगह नोएडा का नया जिलाधिकारी हीरालाल गुप्ता को बनाया गया है। फिलहाल रविकांत को लखनऊ बुला लिया गया है। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किस विभाग से जोड़ा गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
माना जा रहा है कि रविकांत को कल नोएडा सेक्टर 72 में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर हटाया गया है। कल नोएडा सेक्टर 72 में अवैध निर्माण हटाने गए अधिकारियों पर लोगों ने हमला बोल दिया था, जिसमें कई घायल हो गए थे। दरअसल, सेक्टर 72 में माफिया ने 15 बीघे में फैले तालाब पर कब्जा कर लिया था। इस पर मिट्टी भर कर कब्जा कर लिया था। ये मामला हाईकोर्ट में चल रहा था।
जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कब्जा खाली कराने का आदेश दिया। मंगलवार को इसी आदेश की तामील कराने डीएम ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। जब वह टीम के साथ अवैध निर्माण गिराने गए तो उनको ग्रामीण और माफिया के लोगों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]