छत की नाली का पानी ऊपर गिरने के विवाद में काशीराम कालोनी में फायरिंग

0
99

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर गढि़या स्थित काशीराम कालोनी अब विवादों व अपराधों की कालोनी बनती जा रही है। यहां आये दिन मारपीट व झगड़ों के अलावा खाली पड़े आवासों में जुआ, ताश इत्यादि के फड़ सज रहे हैं। लेकिन इलाकाई पुलिस अपराध रोकने की बजाय उसे बढ़ावा देने में जुटी हुई है। काशीराम कालोनी में मंगलवार की शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद फायरिंग भी की गयी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]

काशीराम कालोनी में ऊपर के फ्लैट में रहने वाली एक दबंग महिला ने गंदा पानी नीचे की तरफ फेंक दिया। गंदा पानी वहां से गुजर रहे अन्य निवासियों के ऊपर गिर गया। जब महिला पर रोजाना पानी फेंक कर उन्हें गंदा कर देने का आरोप लगाया गया तो महिला कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई और दोनो पक्षों में गाली गलौज होने लगी।

गाली गलौज के मामला मारपीट तक पहुंचता तब तक कालोनी के ही निवासी एक युवक ने फायर करने शुरू कर दिये। फायरिंग की आवाज से कालोनी में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से ही पहले मामला शांत कर लिया गया।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]