घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी, जेबर उड़ाये

0
103

FARRUKHABAD : जनपद में अपराध बाढ़ की तरह लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस पर पुलिस अंकुश लगाने की बजाय सह देती दिखायी दे रही है। क्षेत्र में हो रहीं चोरियों में से किसी एक का भी आज दिन तक खुलासा नहीं किया गया है। जिससे स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सोमवार की रात जनपद के उच्चाधिकारी अपराध को कम करने की रणनीति ही बनाते रहे तब तक जहानगंज क्षेत्र के ग्राम चैकी महमदपुर में चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम चैकी महमदपुर निवासी मेघनाथ के पुत्र आलोक की बीती रात बारात हरदोई जनपद के पाली गयी हुई थी। मेघनाथ के अन्य भाई डालसिंह राजपूत पुत्र मोहनलाल की पत्नी अतरश्री, बहन आरती ने अपने घर का ताला बंद कर वह भी रात को मेघनाथ के घर आ गये। चोरों ने मौका पाकर डालसिंह राजपूत के घर पर धाबा बोल दिया। चोरों ने घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद व लाखों रुपये के जेबर चोरी कर लिये। जिसमें डाल सिंह की भाभी पूनम पत्नी बृजेश, बहन सबूरा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी अलीगंज के अलावा अतरश्री का भी जेबर चला गया।
घटना की सूचना सुबह लगने पर पुलिस को सूचना दी गयी। लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष जहानगंज राघवनसिंह से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]