राशनकार्ड सर्वे में ढिलाई बरतने पर डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की लगायी क्लास

0
108

FARRUKHABAD : शासन द्वारा राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद में भी बीते पखवाड़े से कवायद तेज है। लेकिन राशनकार्ड सर्वे के नाम पर ड्यूटी में लगाये गये बीएलओ अपने अपने घरों पर बाकायदा आराम फरमा रहे हैं और उनके स्थान पर कोटेदार अपनी मनमानी से नये राशनकार्डों के लिए अपने घरों पर ही बैठ कर फार्म भर रहे हैं। जिससे शासन की योजना पर बीएलओ बनाये गये शिक्षक पलीता लगाने पर तुले हुए हैं। ढिलाई की सूचना पर जिलाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट में एसडीएम व खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलायी। बैठक में डीएम dm pawan kumarने खण्ड शिक्षा अधिकारी की जमकर क्लास लगा दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि राशनकार्ड के सर्वे में अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। घर घर सर्वे के लिए बीएलओ की तैनाती की गयी थी। लेकिन किसी भी बीएलओ ने घर घर जाकर सर्वे नहीं किया। जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला को बुलाकर घर घर कराये गये सर्वे की जानकारी मांगी। जिस पर वह ठीक से जबाब नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की जमकर क्लास लगा दी।

[bannergarden id=”11″]

डीएम ने कहा कि तीन दिन के अंदर घर घर सर्वे का काम पूरा कर लिया जाये। इन तीन दिनों में न ही किसी बीएलओ को छुट्टी दी जायेगी और न ही कोई अन्य कार्य कराया जाये। इस दौरान एसडीएम सदर राकेश पटेल, डीएसओ के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]