पति को छोड़ नवविवाहिता जेबर लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर

0
89

FARRUKHABAD : अभी तो हाथों से मेहंदी भी ना छूटी थी कि एक नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गयी। नवविवाहिता अपने साथ पति के घर से माल जेबर इत्यादि भी ले गयी। पीडि़त पति ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

hand[bannergarden id=”8″]
अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर गहरवार निवासी दिजकांत पुत्र सरजूदयाल की 13 मई को ही जिलौली गांव की मोनिका से हुआ था। मोनिका को अभी ससुराल में ठीक से समझ भी नहीं पाये थे कि उसने पति का साथ छोड़ने का प्लान बना लिया। तयशुदा समय पर उसने अपने प्रेमी जिसे वह भाई कहती थी को बुला लिया और दबे पांव रफूचक्कर हो गयी। पीडि़त दिजकांत पत्नी की तलाश में मारा मारा फिर रहा है।

[bannergarden id=”11″]

दिजकांत के अनुसार बीते 2 जून को उसके घर मोनिका की एक सहेली ज्योती एवं दो लड़के विनोद व गोविंद आये। जिन्हें मोनिका भाई बता रही थी। तीनो लोगों ने आराम से खाना पीना खाया और उसके बाद दबे पांव गोविंद, विनोद व ज्योती के साथ में ही मोनिका भी माल जेबर लेकर निकल गयी। जब उसे घटना का पता चला तो उसने संभावित जगहों पर खोजवीन की। लेकिन पत्नी का कहीं पता नहीं चला। दिजकांत से अमृतपुर थाने में तहरीर देने को कहा गया है।

[adrotate banner="2"]