डीएम की गाड़ी नीलगाय से भिड़कर क्षतिग्रस्त, बाल- बाल बचे

0
111

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार की गाड़ी के सामने नीलगाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गयी। जिससे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिलाधिकारी को उनके गंतव्य के लिए दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

[adrotate banner="3"]

dm pawan kumar1[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी पवन कुमार अपने परिवारीजनों को साथ में लेकर वाराणसी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे। वाराणसी से लौटते समय रास्ते में कौशाम्बी के पास मार्ग में नीलगाय आ जाने से तेज रफ्तार गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिलाधिकारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गयी। जिससे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जिलाधिकारी की गाड़ी भिड़ जाने की सूचना कौशाम्बी जनपद के अधिकारियों को दी गयी। अधिकारियों ने मौके पर आकर जिलाधिकारी को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। तेज दुर्घटना में जिलाधिकारी व उनके परिजन बाल-बाल बच गये।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]