लखनऊ आकर गुपचुप अखिलेश, मुलायम से मुलाकात कर गए इमाम बुखारी

0
112

bukhari1_fदिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी बृहस्पतिवार सुबह चुपचाप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने इस मुलाकात के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने कुछ डिमांड रखीं। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गए।

सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान बुखारी ने मुसलमानों पर पुलिस ज्यादती का मामला उठाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने सरकार में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग की। साथ ही मदरसा शिक्षा परिषद, उर्दू अकादमी और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पदों को जल्दी से जल्दी भरने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि इन पदों के खाली रहने से मुसलमानों की कई समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी उतनी तवज्जो नहीं दी जा रही है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि बुखारी अपने रिश्तेदार वसीम अहमद खान को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दोबारा अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने यह बात भी रखी।

[adrotate banner="2"]