मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार

0
169

akhileshलखनऊ : जिलाधिकारी तथा एसपी के अपेक्षित कार्रवाई न करने से दुखी लोग आज मुख्य मंत्री के जनता दरबार में जुटे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लम्बे समय बाद आज जनता दरबार लगाया, इस कारण अपेक्षित भीड़ तो नहीं जुटी है लेकिन काफी लोग अपनी फरियाद लेकर सूबे के मुखिया के पास पहुंचे हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच, कालीदास मार्ग पर लगे जनता दरबार में काफी लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। यह सब जिले में अधिकारियों ने अनदेखी के कारण यहां पहुंचे हैं। कुछ लोग तो जनता दरबार में छठी या सातवीं बार पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री इनकी फरियाद भी सुन रहे हैं। सूबे के मुखिया ने सभी को जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

[adrotate banner="2"]