बारिश बढ़ने से पालीथिन के दाम आसमान पर

0
101

FARRUKHABAD : बीते एक माह पूर्व ही जिन पालीथिन दुकानदारों को मख्खी मारते देखा जा सकता था, उन दुकानों पर अब ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। किसी का मकान ढाहा तो किसी को सिर छुपाने को जगह चाहिए। हर छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति को बरसात में पानी से बचाने के लिए सबसे सस्ता साधन पालीथिन ही है। जिसके चलते पालीथिन के दामों में अचानक वृद्वि हो गयी है और अभी दामों में और इजाफा होने की संभावना है।

[adrotate banner="3"]

panni[bannergarden id=”8″]

एक माह पूर्व पालीथिन में एनपी का रेट लगभग 50 रुपये मीटर था जो अब बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गया है। गीता पालीथिन का मूल्य 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये पहुंच गया। कृष्णा ब्रांड की पालीथिन का रेट 40 रुपये की जगह 45 से 47 रुपये प्रति मीटर तक पहुंच गया है। लालसराय के निकट पालीथिन विक्रेता करीम की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में बारिश के हिसाब से अभी और पालीथिन के दामों में इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल दुकानों पर इन दिनों खरीददारों की अच्छी खासी भीड़ सुबह से लेकर शाम तक लग रही है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]