एचटी लाइन पर गिरा पेड़, बच्चे बाल बाल बचे

0
106

FARRUKHABAD : बीते कुछ दिनों से चल रही भीषण बारिश में पहले से ही पूरा शहर जलमग्न है। बारिश की बजह से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गयी। जर्जर विद्युत तारों की बजह से हो रहे लोकल फाल्ट से नागरिक पहले से ही परेशान हैं। लेकिन इस तरफ विद्युत विभाग का कोई ध्यान नहीं है। गुरुवार प्रातः हुई रिमझिम बारिश में शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम के निकट मलिन बस्ती में पेड़ की डाल एच टी लाइन पर गिर गयी। जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरी। मौके पर खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गये।

[adrotate banner="3"]

jam[bannergarden id=”8″]

प्रातः तकरीबन साढ़े 10 बजे रिमझिम बारिश के कारण पीपल के पेड़ की डाल जैसे ही एच टी लाइन पर गिरी तो लाइन पहले से ही जर्जर होने की बजह से आसानी से टूट कर पेड़ के साथ ही नीचे आ गिरी। लाइन टूटने से मलिन बस्ती की गली में विद्युत तार जगह जगह टूट कर गिर गये। जिससे मोहल्ले में करेंट आने के डर से दहशत फैल गयी। गली को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। मामले की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गयी। डेढ़ घंटे बाद बिजली विभाग के कुछ लाइन मैन मौके पर पहुंचे। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त हो गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]