नामित सभासदों का शपथग्रहण सोमवार को: एडीएम से शपथ व उर्मिला को बनायेंगे मुख्‍य अतिथि

0
142

फर्रूखावादः सपा सरकार मे नगरपलिका के नामित सभासदो ने खुलेआम नगरपलिका अध्यक्ष से शपथ ग्रहण करने से साफ इन्कार कर दिया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
विदित है कि बीते दिनो शासन द्वारा पांच सभासद नामित किये गये थे। जिसमे सपा नगर अध्यक्ष कि पत्नी समीम जहां के अलावा सपा नेता चांद खां कि पत्नी अजरा खां, सपा महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष सुषमा जाटव, रविसरन के अलावा विजय शंकर दुवे के नाम शामिल है।
सभी सपा के नेताओ ने नगर अध्यक्ष महताव खां के नेत्तृव मे जिलाधिकारी से मिले और नगरपलिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल से शपथ लेने मे आपत्ति जतायी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने शपथ दिलाने के लिये एडीएम को जिम्मेदारी दी है। वही कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के लिये उर्मिला को न्योता दिया गया है।
महतांव खां ने इस सम्बन्ध मे बताया कि वह लोग पार्टी विरोधी काम नही करेगे इस बजह से नगरपालिका अध्यक्ष से शपथ नही लेगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]