महताब खान और चाँद मियां की बीवी सहित 5 सपाई नगरपालिका के सभासद मनोनीत

0
140

SABHASADफर्रुखाबाद:- शासन ने नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद और कायमगंज में पांच पांच सभासद मनोनीत कर दिए हैं। लम्बी रस्साकसी, जद्दोजहद और जुगाड़ में लगे सपा नेता इन मनोनयन की प्रतीक्षा कर रहे थे| लगभग दो दर्जन सपाई सभासद मनोनीत होने के लिए लखनऊ इटावा के चक्कर लगा रहे थे| जिन सपाइयों को नगरपालिका में सभासद बनने का मौका नहीं मिला है उन्हें अन्य जगह अडजस्ट करने का भरोसा दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

नगरपालिका फर्रुखाबाद में सपा महानगर अध्यक्ष महताब खान की पत्नी शमीम जहाँ, पूर्व महानगर अध्यक्ष चाँद खान की पत्नी अजरा खान, सपा महिला सभा की अध्यक्ष सुषमा जाटव, सपा नेता रवि शरण यादव और पूर्व वरिष्ठ सभासद विजय शंकर दुबे शामिल हैं।
कायमगंज नगर पालिका में मनोज गंगवार पुत्र वीरेंद्र गंगवार, विजय विक्रम सिंह यादव पुत्र कैलाश चंद्र, शाहब हुसैन उर्फ भइया खां पुत्र बाबू खां, अमित यादव पुत्र रामप्रकाश यादव तथा पूजा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता को सभासद नामित किया गया है|

[adrotate banner="2"]