जन आंदोलन समर्थन पत्र को घर घर जाकर भरवायेंगे ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी की फर्रुखाबाद इकाई द्वारा आयोजित बैठक में जन सम्पर्क तेज करने की बात पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर जन आंदोलन समर्थनपत्र भरवायेंगे।
sanjay sharma aap
पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन ओपी सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में बोलते हुए जिला संयोजक ने कहा कि प्रमुख रूप से शिक्षा के अधिकार के कानूनों का पूर्णरूपेण लागू न होना बहुत अफसोस की बात है।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने बताया कि जन आंदोलन समर्थनपत्र पूरे राज्य में 26 जून 2013 तक भरे जायेंगे। एक जुलाई 2013 को समर्थनपत्र मुख्यमंत्री को सौंपे जायेंगें। सारे सदस्यों ने बैठक में जिला संयोजक द्वारा किये गये प्रस्तावों का समर्थन किया। इस दौरान सुनील शर्मा, सुनील गांधी, राकेश कुमार अग्निहोत्री, प्यारे वारसी, मोहम्मद आजम, शहनवाज अली, उस्मान अली, संजीव वर्मा, राघवेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]