कार्यालय के सामने सपा नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ता भिड़े

0
111

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी सदभावना साइकिल यात्रा में कम साइकिल सवार होने की बात पर सपा कार्यालय के बाहर सपा नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में तू तू मैं मैं हो गयी। जैसे तैसे मामले को रफा दफा किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष महताब खां गये थे। वहीं पार्टी कार्यकर्ता मुजाहिद अंसारी भी पहुंच गये। मुजाहिद ने महताब खां से साइकिल रैली के विषय में साइकिल रैली में कम भीड़ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि 14 फ्रंटल संगठन होने के बाद भी नगर में मात्र एक दर्जन साइकिल सवार ही थे। इस बात से नगर अध्यक्ष महताब खां और पार्टी कार्यकर्ता मुजाहिद अंसारी में जमकर विवाद हो गया। एक दूसरे ने देख लेने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने मामले को रफा दफा किया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]