नवाबगंज(फर्रुखाबाद): थाना नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा तिराहा(बरतल) निवासी कमर अली उर्फ कल्ललन खां के 12 वर्षीय पुत्र अफतार का शव बुधवार प्रात: छह बजे गांव के ही रामभजन के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्याल की आशंका को देखते हुए अज्ञात हत्यावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। अफतार सरस्विती विद्या मंदिर नवाबगंज में कक्षा छह का छात्र था।
मंगलवार शाम गांव के ही गौतम सिंह की पुत्री का विवाह था। विवाह कार्यक्रम देखने के लिये अफतार घर से गया था। देर रात तक अफतार का पता न चलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार प्रात: लगभग छह बजे गांव के ही लोगों ने खेत में छात्र अफतार का शव पड़ा देखा, तो सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे अफतार के बड़े भाई सलमान ने शव की शिनाख्त की व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यंक्ष संजय यादव ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टसमार्टम के लिये भिजवाया। मृतक के भाई सलमान की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
12 वर्षीय छात्र का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


