वाराणसी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विरोध

0
97

Akhilesh Yadavलखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस लाइंस ग्राउंड में लैपटाप वितरण कार्यक्रम से लौट रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार को पुलिस कल्याण समिति के प्रदेश संरक्षक बृजेन्द्र यादव ने पुलिस लाइन गेट पर रोक लिया। इसके बाद वह 15 मिनट तक मुख्यमंत्री की कार के बोनट को पीटते रहे।

[adrotate banner="3"]

पुलिस बल के तमाम जवान 15 पुलिस प्रदर्शनकारियों को नहीं हटा सके। मुख्यमंत्री भी कार से बाहर नहीं निकले। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी की गाडी का बोनट भी पीटा। इस दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह असुरक्षित हो गए थे। प्रदर्शनकारियों की माग थी कि चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने पुलिस कल्याण के लिए जो 21 सूत्री घोषणा की थी, उसे लागू किया जाए, अब तक उसे लागू क्यों नहीं किया गया। 15 मिनट बाद बृजेन्द्र यादव ने कहा अब जाइए जाने देते हैं आपको। जोरदार हंगामे के बीच दस मिनट के बाद ही प्रदर्शनकारियों को हटाया जा सका और मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ।

[adrotate banner="2"]