नक्‍सली हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री का पुतला फूंका

0
144

Congफर्रुखाबाद: शनिवार को छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली हमले में कांग्रेस नेताओं की हत्‍या को मामले में सोमवार को शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष पुन्‍नी शुक्‍ला के नेतृत्‍व में कांग्रेसियों ने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह का पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

शहर के लोहाई रोड से कांग्रेसियों ने छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य मंत्री रमन सिंह के पुतले के साथ जुलूस निकाला व घुमना पर आकर पुतला फूंक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को बर्खास्‍त करने मांग की। इस संबंध में कांग्रेसियों ने नगर मजिस्‍ट्रेट प्रभुनाथ को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सतीश पांडेय, अभिषेक सारस्‍वत, जानकी शुक्‍ला, जीनत बेगम, आशीष अग्‍निहोत्री, वरुण शुक्‍ला, संजीव कटियार, मोहम्‍मद सलमान आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]