सामूहिक निकाह में बसीं एक दर्जन गृहस्‍थियां

0
117

Sammohik Nikahफर्रुखाबाद: सोशल वेलवेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित सामूहिक निकाह समारोह का अयोजन रविवार को रहमानी गर्ल्‍स कालेज में किया गया। जिसमें एक दर्जन जोंडों का निकाह कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरान से हाफिज कारी हारून साहब ने किया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सज्‍जादानशीन शेखुन हजरत गालिब मियां ने की। निकाह की कार्यवाही शहर काजी मुताहिर अली ने पूरी की। सभी जोड़ों को नया जीवन शुरू करने के लिये दहेज के तौर पर बेड, चार कुर्सियां, अल्‍मारी, बर्तन, छोटा गैस सिलिंडर, बक्‍सा, छत का पंखा आदि सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में राज्‍यमंत्री नरेंद्र सिंह व उनके लोकसभा प्रत्‍याशी पुत्र सचिन यादव ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में हाजी अहमद अंसारी, मुजफ्फर रहमानी, शमशाद चतुर्वेदी, उमर खां, दिलदार हुसैन आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर मोहम्‍मद मोहसिन के साथ शबीना, मोहम्‍मद वसीम के साथ अमरीन, नसीमुद्दीन के साथ स्वालेहा, अमीरुद्दीन के साथ गुलफिशां, शमीम के साथ रेशमा, अश्‍फाक खां के साथ खुशनुमा, रईसुद्दीन के साथ शहनाज, असलम के साथ शबाना, नबीशेर के साथ रिजवाना, राजाबाबू के साथ दीन बानो, खुर्शीद के साथ हसीना बेगम और हश्‍मुद्दीन अंसारी के साथ नूरी का निकाह पढ़ाया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]