फर्रुखाबाद: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर किये गये हमले से व्यथित भारतीय जनता पार्टी ने कल २७ मई को प्रस्तावित देश व्यापी जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया है| इस आशय की सूचना नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौर ने दी है|
राजनाथ सिंह का दौरा स्थगित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की 28 मई को लखनऊ की प्रस्तावित यात्रा भी स्थगित कर दी गयी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर किये गये हमले से व्यथित हैं। इसलिए उन्होंने लखनऊ के प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम एवं यात्रा स्थगित कर दी है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


