शिकायत मिली तो नपेंगे बीएसए

0
101

jobsलखनऊ : परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 41,307 अनुदेशकों की भर्ती के लिए काउन्सिलिंग के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में पारदर्शिता न बरते जाने की शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लिया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि काउन्सिलिंग, नियुक्ति और सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बारे में किसी भी स्तर से शिकायत मिलने और सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]