JNI Exclusive: पकडे जायेंगे नकली बेरोजगार

0
114

bhattaफर्रुखाबाद: बेरोजगारी भत्ता पाने वाले लोग कहीं रोजगार तो नहीं कर रहे हैं यह जानने के लिए अब सत्यापन की तैयारी की जा रही है। सेवायोजन कार्यालयों में यह शिकायतें आ रही हैं कि तमाम ऐसे लोग भी भत्ता पा रहे हैं जो या तो कहीं प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं या फिर व्यापार। अब ऐसे बेरोजगारों की तलाश कर उनके भत्ता निरस्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं रोजगार मेले में बुलाने के बाद भी तीन बार न आने वाले बेरोजगारों का भी भत्ता निरस्त करने की तैयारी है। यह सत्यापन प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चलेगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
फर्रुखाबाद जिले में ही 10000 से ज्यादा लोगों को एक साल से बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, लेकिन अभी तक एक भी लाभार्थी के आय, निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं कराया गया। यह भी जानने की कोशिश नहीं की गई कि संबंधित लाभार्थी सचमुच इसका पात्र है या नहीं। जिलाधिकारियों को यह अधिकार है कि वे भत्ते का सत्यापन करायें, लेकिन यहां नहीं कराया गया। रिश्वत लेकर लेखपालो ने खूब 36000 से कम के आय प्रमाण पत्र बनाये है| सूत्रों की माने तो अब शासन स्तर से ही सत्यापन की तैयारी है। यह प्रक्रिया अगले माह शुरू होने की उम्मीद है। अगर सबकुछ सही तरीके से हुआ तो निश्चित रूप से तमाम ऐसे लाभार्थी सामने आएंगे जो पात्र न होने के बाद भी भत्ता पा रहे हैं।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]