द्वारचार के समय हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अधेड़ घायल

0
160

FARRUKHABAD : थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम रामनगर में रामशरन पुत्र सूबेदार की लड़की की बारात चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गांव का ही एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया। घायल को फतेहगढ़ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

hotelal[bannergarden id=”11″]

रामनगर में रामशरन पुत्र सूबेदार की पुत्री प्रियंका की बारात मैनपुरी के ग्राम मानपुर कुरावली से आयी थी। बीती रात में पहले तो बारात चढ़ती रही। आधी रात के लगभग रामशरन के घर पर द्वारचार हो रहा था। द्वारचार के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग मे समारोह में शामिल होने आये गांव के ही छोटेलाल पुत्र आछेलाल के गोली लग गयी। 55 वर्षीय छोटेलाल के गोली लगते ही समारोह में भगदड़ मच गयी। आनन फानन में अधेड़ को फतेहगढ़ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। वहीं छोटेलाल के परिजनों द्वारा थाना मेरापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]