साली के प्यार में दीवाने युवक ने गंगा में लगायी छलांग

0
84

FARRUKHABAD : वह जमाना दूसरा था जब पति को सत्यभान व पत्नी को सावित्री की संज्ञा दी जाती थी। लेकिन अब तो पति पत्नी के रिश्ते भी तार तार होने में कोई समय नहीं लगता है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरोली निवासी एक युवक की अभी जल्द ही शादी हुई थी। पति पत्नी के बीच अभी बहुत सारी बातें बाकी थीं लेकिन उससे पहले ही पति के सम्बंध अपनी ही साली से हो गये। पत्नी को छोड़ पति साली के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि उसने जीने मरने तक की कसमें खा डालीं।

[adrotate banner="3"]

udaybeer[bannergarden id=”8″]

मंगलवार को अचानक एक युवक को गंगा पुल से नीचे कूदते देखा गया तो नाविकों को समझने में देर नहीं लगी कि युवक आत्महत्या करने के लिए ही कूदा है। नाविकों ने प्रयास करके युवक को निकाल लिया। बाहर निकाल कर जब युवक से पूछा तो उसने अपना नाम उदयवीर पुत्र जयेन्द्र निवासी सिरोली नबावगंज बताया। उसने बताया कि उसकी कुछ वर्ष पूर्व ही राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तिसौर से भैयालाल की पुत्री आरती के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके सम्बंध साली नीलम से हो गये।

[bannergarden id=”11″]

मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने आत्महत्या के लिए गंगा में छलांग लगा दी। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके साली से सम्बंध है। जिसे उसकी पत्नी भी जानती है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व युवक के परिजनों को फोन से सूचना दी है।
पुलिस को सूचना दी। दरोगा पहुंच गये। घर पहुंचाने के लिए फोन किया गया।

[adrotate banner="2"]