FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया
कि बीते 18 अप्रैल की मध्य रात्रि पक्कापुल निवासी अनिल वर्मा के घर से लगभग 40 लाख रुपये की नगदी जेबर चोरी हो गये। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा करने में नाकाम है।
[adrotate banner="3"]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एक सप्ताह के अन्दर घटना का खुलासा कर चोरों को हिरासत में लें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने व धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
[bannergarden id=”8″]
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, विमल कटियार, संजीव गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, वीरेन्द्र कठेरिया, प्रदीप सक्सेना, सर्वेश कुमार गंगवार, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र राजपूत, अजीत महाजन, रामभरोसे आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


