एसपी आफिस के निकट मोबाइल शाप से हजारों की चोरी

0
94

FARRUKHABAD : जनपद में चोर लुटेरों की इस समय पौबारह हो गयी है। चोरों को पुलिस का कोई भय CHORIनहीं रह गया है। कहीं दूर दराज के इलाके में चोरी हो जाये तो माना जा सकता है लेकिन जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट ही मोबाइल शाप से चोरी हो जाये तो ऐसे में पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगना तय है।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट राजीव कुमार मिश्रा की मोबाइल शाप है। बीते दिन शाम 6 बजे राजीव अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। लेकिन सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो शटर टूटा CHORI1देखकर उसके होश उड़ गये। उसने दुकान में देखा तो सारा सामान गायब था, इसके अलावा गोलक में रखे 4500 रुपये भी चोर उड़ा ले गये। चोरी की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजीव ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

[adrotate banner="2"]