पत्नी के वियोग में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी

0
105

FARRUKHABAD : थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कटरी तौफीक निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के वियोग dheerendra,s familyमें ससुराल में ही बबूल के पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

कटरी तौफीक निवासी धीरेन्द्र पुत्र रामरूप की 15 वर्ष पूर्व राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर से हुआ था। धीरेन्द्र के चार बच्चे हैं। बीते काफी दिनों से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पत्नी के वियोग में धीरेन्द्र की दिमागी हालत भी खराब रहने लगी थी। उसके पिता उसे बरेली इलाज के लिए भी ले जा चुके थे। बीते दिन शनिवार को ही धीरेन्द्र अपनी ससुराल अम्बरपुर पत्नी को बुलाने के लिए गया। जहां पर पत्नी को उसके साथ भेजने से ससुराल वालों ने मना कर दिया। रविवार को सुबह चार बजे धीरेन्द्र घर से बाहर निकल गया और खेतों की तरफ खड़े बबूल पर अपने ही अंगोछे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। धीरेन्द्र की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गयी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]