आत्मविश्वास की बजह से महफिलों में छा जाते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा indexजिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 28 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 28 अप्रैल 2013, रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपने काम को काफी उत्साहित रहेंगे. आपका लकी रंग है रेड और लकी नंबर है 15. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscopel)

जीवन में बदलाव बहुत ही जरूरी है, बदलाव के लिए आज समय सही है. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर है 10. पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको अपने माता-पिता से बहुत ही प्यार मिलता है इसलिए आज आप उनके लिए कोई गिफ्ट ले जाइए. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 22. परिवार के साथ धर्मस्थल की यात्रा होगी। नौकरी में कार्य को लेकर अधिकारी से विवाद समाप्त होगा। खर्च की पूर्ति होगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप सही और गलत में अंतर अच्छी तरह से समझते हैं और आपकी यही क्षमता आज किसी किसी की समस्या सुलझा सकती है. आपका लकी रंग है ब्राउन और लकी नंबर है 20. व्यवसाय-व्यापार में परिवार के सहयोग से खरीदी में आसानी रहेगी। नौकरी में कार्यालय के काम से बाहर की यात्रा होगी। व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscopel)

आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं इसलिए अपने जेब पर थोड़ा ध्यान रखिएगा . आपका लकी रंग है ब्लैक और लकी नंबर है 12. यात्रा में उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। समाज में प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक परेशानी नहीं रहेगी। नौकरी में अधिकारी से उपयोगी सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोई भी शुभ काम करने से पहले आज आपका लकी दिन है. आपका लकी रंग है ग्रीन और लकी नंबर है 4. व्यापारिक क्षेत्र में बेहतर ढंग से चर्चा होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। दिन शुभ अनुकूल है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जरूरी नहीं जिस काम में आप हाथ लगा रहे हैं वह सफल ही हो, बस प्रयास करते रहें. आपका लकी रंग है सफेद और लकी नंबर है 8. व्यापारिक पूंजी की व्यवस्था बैंक से होने से खुशी रहेगी। नौकरी में कार्यभार कम होने से आराम रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप काफी आकर्षक दिखेंगे, सबकी नजरो में बने रहेंगे. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 10. व्यापार में कानूनी रुकावट दूर होगी। नौकरी में कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में परिवार भाग लेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज जितना हो सके दूसरों के बहकावे में ना आएं. आज आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर है 13. कार्य को लेकर पार्टनर से विवाद होगा। नौकरी में निर्धारित कार्य पूरे नहीं होने से अधिकारी टिप्पणी करेंगे। मन में खिन्नता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

बदलाव के लिए आज का दिन काफी आच्छा है. आपका लकी रंग है ब्लू और लकी नंबर है 1. नौकरी के संबंध में कटुता रहेगी। यात्रा कष्टमय रहेगी। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में नौकर धोखा देगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज किसी दोस्त की मदद आपको आने वाले समय में फायदा पहुंचाएगा. आपका लकी रंग है क्रीम और लकी नंबर है 16. व्यवसायिक व्यस्तता रहेगी। परिवार वातावरण अमोद-प्रमोद का रहेगा। कानूनी मामलों में जीत होती। पुराना उधारी का पैसा मिलने से खुशी होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह सही सबित होगा. आपका लकी रंग है ऑरेंज और लकी नंबर है 8 हैं. व्यापारिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय पर कार्य पूरा कर लेने के कारण अधिकारी खुश तथा संतुष्ट होंगे। परिवार में त्योहार को लेकर व्यस्तता रहेगी।