अनियन्त्रित टाटा मैजिक पलटकर खाई में गिरी,सात घायल

0
100

शमसाबाद (फर्रूखाबाद): शराबी चालक की लापरवाही के चलते तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियन्त्रित होकर पलटकर खाई में गिरी। जिससे सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल गौरी देवी, बृजेश, पंकज, बाबू, ग्रीश, सुनीता व रामऔतार आदि को समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की एम्बुलेन्स से कायमगंज सामुदायिक स्वावस्य्वा केंद्र में भर्ती कराया गया।
आज सुबह एक टाटा मैजिक फर्रूखाबाद की ओर से कायमगंज आ रही थी। जिसमें कई लोग सवार थे। मैजिक ठंडी कुइयां के पास अनियन्त्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। यात्री निकल-निकलकर भागने लगे। इस दुर्घटना में जिला एटा के गांव पारसपुर निवासी राजवीर का बारह वर्षीय पुत्र ब्रजेश एवं एक वर्षीय पुत्र अंशुल तथा इसी गांव के अबधेश का पुत्र पंकज के अलावा शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी सुदीश की पत्नी सुनीता घायल हो गई।
मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
फर्रूखाबाद(मोहम्‍मदाबाद): शादी समारोह में बाइक से जा रहे एक अधेड़ के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव पसनिंग पुर के निकट जनपद मैनपुरी के थाना वेवर के बसन्तपुर निवासी देशराज पुत्र जयराम अपनी साली के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]