बीडीसी सदस्य की हत्या में पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नामजद

0
126

Murderलखनऊ : देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पथरहट निवासी बीडीसी सदस्य अरुण सिंह की गुरुवार को हत्या के मामले में पूर्व बसपा विधायक सहित आठ लोगों के खिलाफ आज मुकदमा दर्ज किया गया। उनकी हत्या गुरुवार को देर शाम मठिया माफी चौराहे के समीप की गई थी। उनकी हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ शव साथ लेकर थाने पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक से उग्र भीड़ ने धक्का-मुक्की भी की थी।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

इस मामले में आज अरुण सिंह के भाई की तहरीर पर पूर्व विधायक प्रमोद सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में प्रमोद सिंह ने खुद को बेकुसूर बताते हुए हत्या के मामले में उनका नाम आने को राजनीतिक साजिश बताया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]