अशकांलिक अनुदेशकों के 550 आवेदन निरस्‍त

फर्रुखाबाद: अशंकालिक अनुदेशको की भर्ती के लिये जनपद के लिये प्राप्‍त कुल 4 हजार 532 आवेदनों में से 500 विभिन्‍न कारणों से निरस्‍त कर दिये गये हैं। सर्वाधिक 1934 आवेदन कला वर्ग के अनुदेशक के लिये आये हैं।

विदित है कि विगत 23 फरवरी को जनपद के कुल 122 विद्यालयों में 366 रिक्‍त पदों के सापेक्ष अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। स्‍तर पर अशंकालिक अनुदेशकों की सूची प्राप्‍त हो चुकी है, प्राप्‍त सूची के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद में विषयवार निम्‍न अभ्‍यर्थियों की सूची प्राप्‍त हुई है, जिसका विवरण निम्‍नवत है-

विषय का नाम

आवेदनों संख्‍या

उद्यान

18

कला

1934

कम्‍प्‍यूटर

588

कार्यानुभव गह शिल्‍प

993

स्‍वास्‍थ्‍य एवं शारीरिक शिक्षा

449

निरस्‍त सूची

550

कुल

4532