विवाहिता प्रेमी के साथ फुर्र, माल-जेवर व दोनों बच्‍चे साथ ले गयी

Untitled-1फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्‍ला बिर्राबाग से विगत रात्रि एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गयी। जाते-जाते भी अपने साथ नगदी-जेवर व अपने दो छोटे बच्‍चे साथ ले गयी। फिलहाल अभी परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गयी है।

बीती रात शहर के मोहल्‍ला बिर्राबाग निवासी एक प्राइवेट गार्ड की पुत्र वधू बसी-बसाई ग्रहस्‍थी छोड कर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गयी। पुलिस में दी गयी तहरीर के अनुसार पड़ोसी आशीष मिश्रा बहला फुसला कर मेरी पुत्रवधू संयोगित (परिवर्तित नाम) को भगा ले गया है। संयोगित अपने साथ लगभग 70 हजार रुपये के जेवर व 12 हजार रुपये नगद लेकर गयी है। संयोगिता अपने साथ अपना एक वर्ष का पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री भी ले गयी है। बताते हैं कि आशीष मिश्रा भी विवाहित है।