लाल दरवाजा बाजार में बैट्री की दुकान से हजारों की चोरी

0
116

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के लाल दरवाजा बाजार में चौराहे पर फव्‍वारे के पास स्‍थित बैट्री की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने बीती रात हजारों का माल पार कर दिया।

[adrotate banner="3"]

chori1लोहाईरोड निवासी दुकानदार अवनीश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम वह रोज की तरह लगभग साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार प्रात: लगभग साढ़े नौ बजे जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े थे व अंदर रखा सामान अस्‍त व्‍यस्‍त था। चोरों ने बीती रात ताले तोड़कर दुकान में रखी चार बड़ी बैट्रियां व इनवर्टर आदि लगभग 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है। अवनीश की ओर से कोतवाली में दी गयी तहरीर पर कोतवाली पुलिस फिलहाल जांच कर कार्रवाई करने का आश्‍वासन दे रही है।

[adrotate banner="2"]