रैली निकाल स्कूल चलो अभियान में भरी हवा

0
143

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद में स्कूल चलो अभियान हवा हवाई ही साबित हो रहा है। जहां तहां औपचारिक रैलियों का आयोजन कर स्कूल चलो अभियान की school chalo abhiyanइतिश्री की जा रही है। शमसाबाद क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन ग्रामों में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गयी और ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शमसाबाद के ग्राम मुजफ्फरपुर पट्टी में प्रधानाध्यापक अजीता गंगवार व कुइयांधीर में प्रधानाध्यापक  सियाराम बाथम के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राजेन्द्र गुप्ता, प्राइमरी विद्यालय कुइयांधीर में आनंद व सहायक अध्यापक रक्षा गंगवार, सीवीजी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक राहुल कुमार ने स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता जगायी। इस दौरान ब्लाक कोआर्डीनेटर रश्मि शर्मा, बालंटियर लोकेन्द्र सिंह व नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]