बंदरों ने नोच नोच कर वृद्वा को मौत के घाट उतारा

0
121

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी 50 वर्षीय अनवरी बेगम पत्नी असगर पर उस समय अचानक खूंखार बंदरों ने हमला vradhaबोल दिया जब वह छत पर लकड़ियां लेने गयी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

प्रातः तकरीबन सात बजे अनवरी बेगम दूध लाकर घर पहुंचीं और चूल्हे पर दूध गरम करने के लिए तैयारी करने लगीं। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियों की आवश्यकता थी। वृद्व अनवरी छत पर पड़ी लकड़ियां लेने पहुंचीं। तभी छत पर घात लगाये बैठे आधा दर्जन से अधिक खूंखार बंदरों ने अनवरी को घेर लिया और चारों तरफ से नोचने लगे। बंदरों के नोचे जाने से घबरायी अनवरी अपने पड़ोसी विनोद शर्मा के घर छत से नीचे जा गिरी। हाथ के बल नीचे गिरी वृद्वा के दोनो हाथों की हड्डियां टूटकर बाहर निकल आयीं। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गये। वृद्व अनवरी बेगम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अनवरी की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]