दूल्हे के भाई व चाचा को हमलावरों ने किया लहूलुहान

0
141

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई दरबाजा निवासी गफ्फार अली के पुत्र व भतीजे को अज्ञात हमलावरों ने khalidजमकर लहूलुहान कर दिया। मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

बूरा वाली गली निवासी रफी आलम की पुत्री का विवाह लोहाई दरबाजा निवासी आशिफ पुत्र गफ्फार अली के साथ रविवार को था। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद दूल्हा आशिफ का भाई मोहम्मद खालिद व चाचा सरताज दहेज का सामान लादकर ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट से डीसीएम किराये पर करके पैदल लाल दरबाजे से बूरा वाली गली की तरफ आ रहे थे। खालिद व सरताज का आरोप है कि एक साइकिल सवार बच्चे को टोक देने भर से उस बच्चे के इशारे पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने लालसराय टंकी पर चाचा भतीजों को लाठी डन्डों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गये। मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी। शहर कोतवाली में मामले के सम्बंध में एनसीआर दर्ज कर ली गयी। कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि दूल्हे के भाई व चाचा की रिपोर्ट दर्ज हो गयी है। मामले की जांच कराकर कार्यवाही होगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]