नरेंद्र ने मुशीर का अनशन तुड़वाया, शमसाबाद में आने पर दिखायेंगे सलमान को काले झंडे

0
122

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): बीते 10 दिनों से शमसाबाद के मोहल्ला दारुद ग्रा निवासी मुशीर आलम अपनी मांगों को लेकर साथियों के साथ अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे मुशीर आलम की मांग है कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा जनपद के लोगों से किये गये वादों को या तो पूरा किया जाये नहीं तो वह साफ शब्दों में कह दें उनके द्वारा जनता से किये गये वादे चुनावी स्टंट थे। 10 दिनों से उनकी मांगें सुनने के लिए जब कोई नहीं पहुंचा तो प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने पहुंचकर मुशीर को जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर हर संभव हल करवाने का प्रयास किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

5 अप्रैल शाम चार बजे से अनशन पर बैठे मुशीर आलम की मांग थी कि मुस्लिम में पिछड़ी जातियों को 9 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। सच्चर और रंगनाथन कमेटी की शिफारिसों को मंजूरी दी जाये। मुस्लिम पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जन जातियों में शामिल किया जाये।

मुशीर आलम ने कहा था कि जनपद के सांसद सलमान खुर्शीद आयें और उन्हें बतायें कि तीनो मांगें कब तक लागू हो जायेंगीं, तभी अनशन तोड़ेंगे। यदि वह मांगें पूरी करने में असमर्थ हैं तो वह यह कहें आकर कि उनके द्वारा मुसलमानों को 9 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का वादा एक चुनावी स्टंट था। वह पूरा नहीं कर सकते।

[bannergarden id=”8″]

मुशीर आलम ने यहां तक कहा कि या फिर शमसाबाद की जनता आकर कहे कि उनकी मांगें गलत हैं उन्हें अनशन तोड़ देना चाहिए तो वह अनशन तोड़ देंगे। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी जब सलमान खुर्शीद तो दूर किसी भी कांग्रेसी ने उनके हालचाल नहीं लिए तो राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को शमसाबाद पहुंचकर मुसीर का अनशन तुड़वा दिया। इस दौरान अनशन कारियों ने सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद के शमसाबाद आने के दौरान उन्हें काले झण्डे दिखाये जायेंगे।

इससे पहले राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने मण्डी समिति में हुए सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही मिशन 2014 की तैयारी में जुट जायें। बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओ को लोगों तक पहुंचायें। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार ने भी लोगों से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लुटेरी व भ्रष्ट सरकार है। इसने जनता को महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया है। इस दौरान सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]