बाग में पड़ी युवती के साथ बलात्कार की सूचना पर मचा हड़कंप

0
87

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजाधरपुर के निकट बेबर मार्ग पर एक युवती के बाग में पड़े होने के बाद उसके साथ बलात्कार किये जाने की सूचना पर पुलिस तो मौके पर पहुंची। तमाशवीनों की भीड़ भी एकत्रित हो गयी।

[adrotate banner="3"]

made girl1सेन्ट्रल जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बिजाधरपुर गांव के सामने एक आम के बाग में तकरीबन 22 वर्षीय विक्षिप्त युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा देख उसके साथ बलात्कार किये जाने की चर्चायें अचानक तेज हो गयीं। देखते ही देखते बाग में तमाशवीनों का तांता लग गया। सूचना फतेहगढ़ पुलिस को दी गयी तो युवती के साथ बलात्कार की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की भी हवाइयां उड़ गयीं और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। किसी व्यक्ति ने अपना अंगोछा अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी युवती पर डाल दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह को बताया कि वह विक्षिप्त युवती है, जो कई दिनों से गांव के इर्द गिर्द घूमती देखी गयी। सूचना पर महिला पुलिस भी बुला ली गयी। कोतवाल ने विक्षिप्त युवती को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

इस सम्बंध में कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि युवती के साथ बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]