सलमान के रोजगार मेले में 75 युवकों को मिली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी!

0
107

FARRUKHABAD : केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद एवं पूर्व विधायक एवं डा0 जाकिर हुसैन ट्रस्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर लुईस खुर्शीद के प्रयासों से मऊदरवाजा काला बाग में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 75 युवकों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए प्रशिक्षु के तौर पर नियुक्ति पत्र दिये गये।

[adrotate banner="3"]

बैंगलूर की रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाये गये रोजगार मेले में जनपद फर्रुखाबाद के अलावा अलीगंज एटा के 245 युवकों ने प्रतिभाग किया। कंपनी से आये हुए एम शंकर डिप्टी जनरल मैनेजर एवं पैमैइया एच.एम.एन. आदि ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के पश्चात 75 चयनित व्यक्तियों को सिक्योरिटी मार्शल गार्ड प्रशिक्षण के लिए लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

मेले के आयोजन में अजैर अली खान, नईमउल्ला, आलिम हुसैन, फरहत हसीन, आसिम खान, अशरफ हुसैन, ऐजाज खान, मुस्तकीम खान, साबिर हुसैन, यूसुफ अंसारी, शाहिद अली, विक्रम मिश्रा आदि लोगों ने व्यवस्था संभाली।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]