फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रुटौल के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़न्त में चार लोग घायल हो गये। घायलों को कायमगंज अस्पताल में ले
जाया गया। जहां पर अल्लापुर निवासी प्रेमचन्द्र का 28 वर्षीय पुत्र विमलेश की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
[adrotate banner="3"]
वहीं एक दूसरी घटना में राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर मोड़ पर 14 वर्षीय किशोरी फूलनदेवी पुत्री विद्याराम रोड क्रास करते समय एक बाइक से टकरा गयी। बाइक की टक्कर लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी के सिर में चोट है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

