निषाद राज गुट का सार्वजनिक अवकाश घोषित होने पर हर्ष

0
177

FARRUKHABAD : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निषाद समाज के मसीहा महाराज निषाद राज गुट का 5 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित up governmentहोने पर निषाद समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी ।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार द्वारा 17 जनवरी को यह कहा गया था कि निषाद राज की जयंती पर 5 अप्रैल को निषाद राज गुट का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसको लेकर अब तक अटकलें बनी हुईं थी। लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक अटकलों पर विराम लग चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गयी है। सार्वजनिक अवकाश की घोषणा पर निषाद समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। पिनाहट: निषाद, मल्लाह, केवट, कश्यप, कहार, गौड़, मछुआ, आदि 34 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की घोषणा होने पर सभी निषाद समाज ने सपा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]