फालोअप : पांच दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं, खुले घूम रहे हत्यारे,

0
128

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा  क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रेक पर बीते शुक्रबार की रात एक विवाहिता की लाश पड़ी मिली थी। पुलिस ने महिला के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था पोस्‍टमार्टम में महिला के सात माह के गर्भ से होने व मारपीट के उपरांत गला दबा कर हत्‍या किये जाने की पुष्‍टि हुई थी। mahilaघटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी विवाहिता के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस को इस सम्बंध में महिला के परिवार का पता पड़ोसी जनपद हरदोई थाना लोनार के ग्राम नकटोरा गढ़िया देहात पाठकुआं होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद थाना पुलिस ने जानकारी के अनुसार गांव में दबिश दी। ग्रामीणों को महिला की तस्वीर दिखायी। लेकिन तस्वीर से किसी भी ग्रामीण ने महिला की शिनाख्त नहीं की। पुलिस इस सम्बंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए लायी थी। लेकिन बाद में मामला गलत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी एक व्यक्ति के साथ लोनार के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते उस व्यक्ति ने मौका अच्छा देखकर यह आरोप लगाया। लेकिन जांच में मामला फर्जी पाया गया। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा चन्द्रदेव यादव ने बताया कि महिला के सम्बंध में अभी कोई विशेष जानकारी नहीं आयी है। नकटोरा हरदोई का मामला फर्जी था इसलिए पुलिस नये सिरे से जांच में जुट गयी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]