बढ़पुर मंदिर दर्शन को आयी महिला की चैन लूटी

0
93

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला 1/29 आवास विकास निवासी मैनेजर की पत्नी गिरजावती की चैन उस समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उड़ा lootदी जिस सयम वह मंदिर परिसर में खड़ी थी।

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर स्थित देवी मंदिर में अष्ठमी पर दर्शन करने पहुंची गिरजावती जब पूजा के लिए मंदिर परिसर के अंदर घुसीं, उसी समय अचानक किसी ने पीछे से गिरजावती की चैन खींच ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने लिखित में तहरीर कोतवाली फतेहगढ़ में दी। महिला गिरजावती के पति राजवीर चौहान उन्नाव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं। सुरक्षा के तौर पर मौके पर सात महिला कांस्टेबिल महिला थाने से, दो महिला कांस्टेबिल शहर कोतवाली के अलावा एक्सन मोबाइल भी तैनात रहा। जिसके बावजूद भी लूट की घटना हो गयी। इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जायेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]