अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिक बाइकें बरामद

0
118

FARRUKHABAD : जनपद में बढ़ रहीं बाइक चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में एसओजी व फतेहगढ़ पुलिस ने जयनरायन वर्मा रोड से तीन अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से आधा दर्जन से अधिक बाइकें Bike Chorबरामद हुई हैं।

[adrotate banner="3"]

एसओजी ने बीते चार दिन पूर्व तीन युवकों रिशू पुत्र राजकिशोर निवासी बदनपुर राजेपुर, धर्मेमेन्द्र पुत्र रामदेव दुबे, विवेक मिश्रा पुत्र छोटेलाल निवासी बड़ा गांव अर्जुनपुर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान युवकों के पास से पुलिस को गाड़ियों के फर्जी कागजात, पांच हीरो हाण्डा मोटरसाइकिलें व दो पल्सर बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[bannergarden id=”8″] [bannegarden id=”11″]

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बुलायी गयी पत्रकार वार्ता में गिरोह की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के बाइक चोर हैं। चुराई गयी बाइकें बागपत मेरठ से लायी गयी है। आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। वार्ता में क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी नन्हेंलाल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]