पिकअप व ट्रैक्टर की आमने सामने भिडन्त में दो गंभीर घायल

0
102

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कायमगंज की तरफ से सवारियां भरकर आ रही पिकअप ट्रैक्टर से भिड़ गयी। आमने सामने की टक्कर में दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए भेजा गया है।

[adrotate banner="3"]

राजीवगांधी नगर निवासी चालक बंटी कठेरिया कायमगंज से पिकअप संख्या यूपी 82जे/9220 में सवारियां भरकर फर्रुखाबाद के लिए आ रहा था तभी शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई के निकट पिकअप में सामने से कैफे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सामने की सीट पर बैठे अवनीश पुत्र अंग्रेज निवासी मिल्क सुल्तान थाना नबावगंज, सुधीर गंगवार निवासी कुइयांखेड़ा शमसाबाद बुरी तरीके से घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल के लिए भेजा गया। वहीं मौके भारी भीड़ लगने से दोनो तरफ जाम की स्थित बन गयी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]