प्रेमी के साथ भागी पुत्री की बरामदगी को भटक रही विधवा

0
112

FARRUKHABAD : बीते 25 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के राजन नगला भोलेपुर निवासी विधवा मीना देवी पत्नी स्व रामकुमार की पुत्री मोहल्ले के ही सर्वेश उर्फ पप्पू के पुत्र पारस के साथ कहीं चली गयी थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक पुत्री की बरामदगी के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। विधवा मीनादेवी दर दर भटक रही है। लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कोई भी सुनने वाला नहीं है। विधवा ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से पुत्री की बरामदगी के लिए गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

kisoriमीना देवी का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री पूजा 25 मार्च 5 बजे से घर से गायब है। लगभग एक माह पूर्व राजन नगला निवासी सर्वेश उर्फ पप्पू राजमिस्त्री की पत्नी मेरे घर पर आयी व मुझसे कहा कि अपनी लड़की पूजा की शादी मेरे लड़के पारस के साथ कर दो नहीं तो उसकी कोर्ट मैरिज करवा देंगे। 25 मार्च को जब पूजा अचानक कहीं नहीं दिखी तो उसने खोजवीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उसने कर्नलगंज चौकी में पुत्री के गायब होने की सूचना 25 मार्च को  दर्ज करायी। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई पता नहीं लगाया। विधवा मीना देवी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पारस व उसके माता पिता ही कहीं रिश्तेदारी में ले गये हैं। पूजा अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेबरात सहित 10 हजार रुपये की नगदी भी ले गयी है। यदि पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करे तो उसकी पुत्री मिल जायेगी।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

अब मीना जब कोतवाली फतेहगढ़ के चक्कर काटते काटते थक गयी लेकिन उसकी पुत्री की बरामदगी नहीं की गयी तो उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के बाद शीघ्र कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के दिन से युवती की तलाश जारी है। शीघ्र आरोपी युवक सर्वेश व युवती की तलाश कर ली जायेगी।

[adrotate banner="2"]