मऊदरवाजा सहित तीन थानाध्यक्ष बदले

0
109

FARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार सिंह ने गैर जनपद के लिए स्थानांतरित तीन थानाध्यक्षों को कार्यमुक्त करते हुए उनके स्थान पर नई up police transferतैनाती कर दी है। वहीं कायमगंज कोतवाल को अपराध नियंत्रण न कर पाने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो थानाध्यक्षों को हटाकर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा के थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव को उनके औरैया स्थानांतरण के क्रम में कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर चन्द्रदेव यादव को चार्ज दिया गया है। कायमगंज की कुआंखेड़ा चौकी इंचार्ज ए के सिंह को अमृतपुर का व घुमना चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी को जहानगंज का चार्ज दिया गया है। अमृतपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा को घुमना चौकी प्रभारी बनाया गया है। जहानगंज थानाध्यक्ष मिर्जा सदरे आलम वेग को कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। अपराध नियंत्रण में असफल कायमगंज कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब वाचक पीके चावला को कायमगंज कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]