होली पर हुए विवाद दोनों पक्षों की महिलाओं ने लिखाई छेड़छाड़ व बलात्‍कार की रिपोर्ट

0
108

फर्रुखाबाद: बुधवार को होली के हुडदंग में पुरानी रंजिश फिर हरी हो गयी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की महिलाओं की ओर से छेड़-छाड़ व बलात्‍कार की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर में ठाकुरद्वारा निवासी कोमल पत्‍नी अखिलेश कुमार की ओर से लालू कटियार, मजूं कटियार व सौरभ कटियार पुत्रगण रविशंकर के विरुद्ध धारा 452 व 354 में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जबकि विपक्षी कृष्‍ण चंद्रिका पुत्री अमर सिंह की ओर से बब्‍बलू, बिट्टू, गुड्डू व रिंकू पुत्रगण अखिलेश राठौर के विरुद्ध धारा 376, 511, 394 व 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दोनों की तहरीर के आधार पर मुकमदा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]